Chhattisgarh Chunav Result 2023 Live: रमन सिंह का दावा, छत्तीसगढ़ समेत MP और राजस्थान में भाजपा की सरकार
Chhattisgarh Election Result News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। भाजपा के पक्ष में आते रुझान पर राज्य के पूर्व सीएम रमन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। रमन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रुझान है। जनता का आक्रोश वोटों में परिलक्षित हुआ है। रुझान परिणाम में बदलेंगे, भाजपा सरकार बनाने में सफल होगी।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनो राज्यों में भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने बताया कि भाजपा ने 3 मुद्दों के आधार पर लड़ा है। कांग्रेस की वादाखिलाफी यानि जनघोषणा पत्र का क्रियान्वयन ना कर पाना,भ्रष्टाचार और विकास के कार्यो का ठप पड़ना था। इसके अलावा भाजपा के घोषणा पत्र में पीएम मोदी की गारंटी का होना भाजपा के पक्ष में था। रमन सिंह ने कहा कि भाजपा की घोषणाओं में महिलाओं के लिए प्रावधान की वजह से महिला मतदाताओं का वोटिंग प्रतिशत अलग था।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Exit Poll: छत्तीसगढ़ में किसकी बन रही है सरकार, जानिए Jan Ki Baat का एग्जिट पोल












Click it and Unblock the Notifications