Chhattisgarh Chunav Result 2023: छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की सरकार, यह बन सकते हैं मुख्यमंत्री
Chhattisgarh Election Result: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के रुझान भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। अगर यह रुझान परिणाम में बदलते हैं,तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि छत्तीसगढ़ में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? अगर भाजपा की टॉप लीडरशिप पर नजर डालें,तो पूर्व सीएम रमन सिंह समेत कई अन्य नेता इस पद के प्रबल दावेदार हैं।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल और पूर्व आईएएस, भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी , केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
ज्ञात हो कि सामान्य वर्ग से 4 बड़े चेहरों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का नाम सामने आता है।
इसके अलावा ओबीसी वर्ग से बड़े चेहरों में बिलासपुर सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, दुर्ग सांसद विजय बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और आईएएस से नेता बने ओपी चौधरी का नाम आता है।
यह भी एक दिलचस्प तथ्य है कि छत्तीसगढ़ में लगातार आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने की भी मांग होती रही है । ऐसे में अनुसूचित जनजाति(एसटी) वर्ग से राज्य में बड़े चेहरे में केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के अलावा राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी और पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का नाम भी चर्चा में आगे आता है।












Click it and Unblock the Notifications