Chhattisgarh: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में आरक्षण का मुद्दा अहम, BJP ने दिया ब्रह्मानंद नेताम को टिकट

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति काफी मंथन के बाद भानुप्रतापपुर से ब्रह्मानंद नेताम को टिकट दिया है।

Bhanupratappur By Elelction छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर रहे उपचुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। यह सीट कांग्रेस के पास थी,लेकिन अब भाजपा इसे हासिल करने में मेहनत कर रही है। भानुप्रतापुर से विधायक रहे मनोज मांडवी के निधन के बाद हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति काफी मंथन के बाद भानुप्रतापपुर से ब्रह्मानंद नेताम को टिकट दिया है।

आदिवासी आरक्षण का मुद्दा भुनाने दिया नेता को टिकट

आदिवासी आरक्षण का मुद्दा भुनाने दिया नेता को टिकट

साल 2008 में भाजपा नेता ब्रम्हानंद नेताम भानुप्रतापपुर से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने दिवंगत कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी को एक बार पराजित भी किया था। आदिवासी संगठनों में अच्छी पैठ होने के कारण भाजपा ने आदिवासी आरक्षण के मुद्दे भुनाने के लिए नेताम को टिकट दिया है। गौरतलब है कि नेताम समेत 4 नामों का पैनल हाल ही में बीजेपी की केंद्रीय समिति को भेजा था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक 17 नाम के प्रस्ताव हमे मिले थे, जिनमें से छंटनी करने के बाद अंतिम 5 नामों को दिल्ली भेजा गया था,जिसमे ब्रम्हानंद नेताम को फैला किया गया है।

कांग्रेस भी जल्द ही करेगी घोषणा, सावित्री मंडावी लड़ सकती हैं चुनाव

कांग्रेस भी जल्द ही करेगी घोषणा, सावित्री मंडावी लड़ सकती हैं चुनाव

भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव में जीतकर कांग्रेस अपनी सीट बरकरार रखना चाहेगी। लिहाजा मनोज मांडवी को भरने के लिए पार्टी गभीर चिंतन कर रही है। सोमवार को ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में 3 नामों का पैनल हाईकमान को भेजा गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलते ही प्रत्याशी का ऐलान कर दिया जाएगा। कांग्रेस की चुनाव समिति में भी चुनाव लड़ने के लिए 14 दावेदारों के नाम सामने आए थे। हालांकि दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी का टिकट लगभग तय माना जा रहा है।

5 दिसंबर को होगा मतदान

5 दिसंबर को होगा मतदान

गौरतलब है कि 16 अक्टूबर की छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक मनोज कुमार मंडावी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। उनके निधन के बाद खाली पड़ी सीट पर बीते शनिवार को उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई थी। भानुप्रतापपुर की जनता अपना अगला विधायक चुनने के लिए 5 दिसम्बर को मतदान करेगी और 8 दिसम्बर को काउंटिग के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें Rajiv Gandhi Assassination Case: जेल से बाहर आई नलिनी श्रीहरन, सीएम भूपेश ने कहा,भावनाओं को ठेस पहुंची

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+