Chhattisgarh: बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़, नवजात की मौत, मां और 2 जवान घायल
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैला दी है। सोमवार को नक्सलियों से मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए। जानकारी मिली है कि नक्सलियों की गोलीबारी में मुतवंडी गांव की छह महीने की बच्ची की मौत हो गई और उसकी मां घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सीपीआरएफ आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ शाम करीब पांच बजे गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत मुतवंडी गांव के पास एक जंगल में हुई। जब डीआरजी की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी। उन्होंने बताया कि घायल महिला और दो जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मुठभेड़ स्थल पर डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

आपको बता दें कि हाल ही में, नारायणपुर में नक्सलियों ने हमला किया था। आईईडी ब्लास्ट में एक जवान की मौत हो गई थी। जबकि एक जवान घायल हो गया था। इसके साथ ही, दो मजदूरों की भी मौत हो गई थी।
नक्सली लगातार दिसंबर में ब्लास्ट कर रहे हैं। 12 दिसंबर को नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया। उसके बाद 13 दिसंबर को नक्सलियों ने फिर से नारायणपुर के आमादई खदान के पास गोलीबारी की थी। इसमें एक जवान की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications