Chhattisgarh News: बूढ़ा पहाड़ में 150 IED, कुकर बम बरामद, एसपी बोले, चुनाव से पहले खत्म होगा नक्सली आतंक
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र आगामी विधानसभा चुनाव तक नक्सल मुक्त कर दिया जाएगा। यह कहना है जिले के एसपी मोहित गर्ग का, और इसी अभियान के लिए पुलिस की कोबरा बटालियन, जगुआर, और सीआरपीएफ की संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन में जवानों ने नक्सलियों के बंकर, आईईडी, नक्सली ठिकाने ध्वस्त किए हैं। लेकिन इस बार जवानों ने भारी मात्रा में आईईडी बरामद कर नक्सली मंसूबे पर पानी फेर दिया है।

इस बार 150 आईईडी बम बरामद, पुलिस ने किया नष्ट
बलरामपुर जिले के बूढ़ा पहाड़ में सर्च अभियान के माध्यम से पुलिस जवानों ने दूसरी बार रिकॉर्ड 150 आईईडी, 15 किलो का तीन प्रेशर कुकर बम बरामद किए हैं। बरामद की गई सभी आईडी को जवानों ने बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी 31 अक्टूबर को 200 आईईडी, बम बरामद किए गए थे। 15 अक्टूबर को भी सर्च अभियान में बूढ़ा पहाड़ में आईईडी और ग्रेनेड सहित दवाइयां, 18 अक्टूबर को भी 22 आईईडी, वायरलेस सेट, डेटोनेटर सहित अन्य सामग्री बरामद किए गए थे।

यह भी पढ़ें.. Chhattisgarh: आज छुट्टी है, चलो घर जाओ, बोलकर स्कूल में सो जाते हैं गुरुजी, पढ़िए शराबी शिक्षकों के किस्से
छत्तीसगढ़ की कोबरा बटालियन सर्च ऑपरेशन में शामिल
आपको बता दें की बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र को नक्सलियों का माना जाता है। यहां जगह जगह पर नक्सलियों के कैम्प बनाए गए थे। ट्रेनिंग सेंटर भी तैयार किये गए थे। जिसके चलते यहां भारी मात्रा में नक्सलियों ने आईईडी छिपाकर रखा था। इसके अलावा झारखंड की सीमा से लगे पुंदाग, तिलयाहीटांड, भट्ठीमहुआ, गोड़ाटांड, तुमेरा, थलिया जैसे गांवो में नक्सलियों का आना जाना लगा रहता है। इस क्षेत्र को नक्सलियों से मुक्त करने सीआरपीएफ 172 और 62 वीं बटालियन, झारखंड की जगुआर और छत्तीसगढ़ की कोबरा 203, 205 बटालियन के 800 जवानों की संयुक्त टीम इस सर्च ऑपरेशन में शामिल है।

नक्सलियों ने कुछ समय पहले ही छिपाया था आईईडी
बलरामपुर एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने विस्फोटक सामग्रियां जंगलों में छिपाई है। जिसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जिले नक्सल प्रभावित गांवो के साथ साथ बूढ़ापहाड़ के आसपास के गांवों में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 किलो वजन के तीन कुकर बम, एक किलो के दो क्लेमोर माइंस, डेटोनेटर, वायलेस सेट, आईईडी ब्लास्ट फ्लेयर, बैटरी, स्विच के साथ ही वायर व अन्य विस्फोटक सामान मिला है। SP गर्ग ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव तक बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र कोनक्सल मुक्त कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications