Chhattisgarh News: सीएम साय 27 को आम जनता की सुनेंगे समस्या, जानिए मुख्यमंत्री के जनदर्शन का पूरा कार्यक्रम
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनता से रूबरू होकर 27 जून को आम जनता की समस्या को सुनकर त्वरित निराकरण करेंगें। मुख्यमंत्री आमजनों से प्रत्येक गुरुवार जनदर्शन कार्यक्रम में जनता से मुलाकात करेंगे। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय जनता से सीधे संवाद करेंगे और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगें।
मुख्यमंत्री साय 27 जून को जनदर्शन से मुलाकात कर उनकी समस्या से अवगत होंगे और नागरिकों की समस्याओं को सुनकर एवं उनके यथासंभव त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications