Chhattisgarh News: कुलदेवता की शरण में पहुंचे छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय, धर्मपत्नी के साथ की पूजा अर्चना

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शपथ लेने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने जशपुर जिले बंदरचुवा के पास तुर्री गांव पहुंचकर कुल देवता का दर्शन किया। इसके साथ ही सीएम साय ने कुलदेवता को गुड़, नारियल, पान, सुपाड़ी अर्पित कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

cg news

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इस मंदिर स्थल में गांव के पुजारी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विधि विधान से पूजा पाठ कराया। इस अवसर पर सीएम साय ने कहा कि पूर्वजों के आशीर्वाद से ही शुभ कार्य संपन्न होते हैं। आज तुर्री में अपने कुलदेवता का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की खुशहाली और जनहित में निरंतर कार्य करूंगा।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री के पूर्वज सरदार भगत साय(सरदार बूढ़ा) की स्मृति में मंदिर का निर्माण कराया गया है। तुर्री गांव के निवासी विकास कुमार साय ने बताया कि तुर्री में घनघोर जंगल और पहाड़ियों से घिरे इसी स्थल पर सीएम साय के पूर्वजों के दो भाईयों भगत साय और दवेल साय में से भगत साय पर बाघ ने हमला किया था,जिससे उन्हें प्राण त्यागने पड़े थे। जिस स्थान उन्होंने प्राण त्यागे थे ,वहां उनका वास मानकर आस्था और विश्वास से पूजा अर्चना की जाती है। मूल स्थान के बाजु में बाघ में भगत साय को देवता तुल्य वास मानकर इस स्थान पर बाघ की मूर्ति स्थापित कर पूजा पाठ किया जाता है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: आधी रात कोसमनारा पहुंचे CM विष्णुदेव साय, हठयोगी का लिया आशीर्वाद, जानिए कौन हैं सत्यनारायण बाबाc

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+