छत्तीसगढ़:नक्सलियों ने फिर दिखाया अमानवीय चेहरा,ग्रामीण को घर किया अगवा,ले ली जान
सुकमा, 03 मई। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा जिले में नक्सलियों ने बार फिर अपनी क्रूरता का उदाहरण पेश किया है। सुकमा में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकार एक ग्रामीण की हत्या कर दी है । मिली जानकारी के मंगलवार को मुताबिक नक्सली ग्रामीण का घर से अपहरण कर ले गए थे। जिस ग्रामीण की नक्सलियों ने हत्या की है ,वह सुरपनगुड़ा गांव की सरपंच का पति है। नक्सलियों ने ग्रामीण पर फोर्स और पुलिस को मदद करने का आरोप लगाया है।वारदात के बाद इलाके में ग्रामीण दहशत में हैं।

घर से किया था अपहरण
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मड़कम सन्ना अपने किसी काम से जगरगुंडा गया था। जिसके बाद वह शाम को घर लौट आया था। तभी रात में कुछ हथियारबंद नक्सली उसके घर आ धमके और उसे अपने साथ ले गए । परिजनों ने खौफ के कारण से पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। नक्सलियों ने चित्रा बोड़ेकोल के जंगलों में जनअदालत लगाकार सरपंच पति की हत्या कर दी। एसपी सुनील शर्मा के कहा है कि पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें राज्यसभा चुनाव 2022: हरियाणा के 27 कांग्रेस विधायक छत्तीसगढ़ में, भाजपा ने ली चुटकी !












Click it and Unblock the Notifications