छत्तीसगढ़ मिशन 2023: कौन बनेगा मुख्यमंत्री? एकदूसरे से पूछ रही है भाजपा,कांग्रेस

Chhattisgarh Mission 2023: Who will become the Chief Minister? BJP, Congress asking each other

रायपुर, 27 मई। छत्तीसगढ़ में अगले साल के अंत में चुनाव होने हैं,इस लिहाज से विधानसभा चुनाव होने के केवल डेढ़ साल का ही वक़्त शेष रह गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रदेश एक बार फिर प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। भाजपा यह कह चुकी है कि वह इस बात किसी नाम को आगे रखकर चुनाव नहीं लड़ेगी,वहीँ पिछले चुनाव में कांग्रेस ने कोई चेहरा सीएम के लिए प्रोजेक्ट नहीं किया था,लेकिन इस बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तौर पर उनके पास सबसे बड़ा चेहरा उपलब्ध जरूर है। ऐसे में सीएम फेस कौन होगा ? इस बात को लेकर दोनों ही दलों के बीच जंग छिड़ गई है।

कांग्रेस बताएं कौन होगा उनका सीएम केंडिडेट : पुरंदेश्वरी

कांग्रेस बताएं कौन होगा उनका सीएम केंडिडेट : पुरंदेश्वरी

छत्तीसगढ़ में भाजपा डॉ रमन सिंह की अगुवाई में 15 सालों तक सत्ता की कमान संभाल चुकी है। 2003 के बाद से हर चुनाव में डॉ रमन सिंह ही भाजपा का चेहरा रहे हैं,लेकिन 2018 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद स्थिति बदल गई है। केंद्रीय नेतृत्व ने रमन सिंह को सीएम पद का चेहरा मानकर अगला चुनाव लड़ने से किनारा कर लिया है। हाल ही में भाजपा की प्रदेश प्रभारी ने कहा है कि उनकी पार्टी विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। छत्तीसगढ़ प्रवास पर आई डी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस से सवाल पूछा था कि 2023 में भूपेश बघेल ,टी एस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा ,उसे यह बताना चाहिए।

रमन, भूपेश के अलावा भी हैं विकल्प

रमन, भूपेश के अलावा भी हैं विकल्प

दरअसल कांग्रेस जब 2018 का चुनाव लड़ रही थी,तब भूपेश बघेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे, जबकि छत्तीसगढ़ विधानसभा के टी एस सिंहदेव नेता प्रतिपक्ष थे।,इसके अलावा ताम्रध्वज साहू ओबीसी वर्ग का सबसे बड़ा चेहरा थे। चुनाव जीतने के बाद प्रमुख रूप से सीएम पद के लिए 4 नेताओं का नाम सामने आया था। लेकिन भूपेश बघेल बाजी मार ले गए। इसलिए भाजपा आज भी कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठा रही हैं। इससे अधिक दिलचस्प स्थित भाजपा की है। आज की तारीख में भाजपा के पास डॉ रमन सिंह के अलावा कोई नेता नहीं हैं,जो हैं उन्हें पार्टी जातिगत समीकरणों में फीट ना बैठ पाने के कारण कभी मौका नहीं देती है।

भूपेश बघेल की होंगे कांग्रेस का सीएम फेस

भूपेश बघेल की होंगे कांग्रेस का सीएम फेस

इधर छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की खस्ता हालत और गुटबाजी से पुरंदेश्वरी खुद हताशा में लग रही है। पुरंदेश्वरी भाजपा के छत्तीसगढ़ के पूरे शीर्ष नेताओं को धोखा दे रही है। 15 साल के मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह को चेहरा मानने से इंकार कर रही है। भाजपा विधायक दल के नेता धरमलाल कौशिक को चेहरा मानने से इंकार करती है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को भी भाजपा का चेहरा नहीं मानती। वह छत्तीसगढ़ के 2023 के चुनाव को मोदी के चेहरे पर लड़ना चाहती है। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस का मत स्पष्ट है कांग्रेस 2023 का चुनाव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दम पर लड़ेगी।

कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने पुरंदेश्वरी द्वारा पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने के ऐलान पर कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के हार की जवाबदेही क्या मोदी लेने को तैयार होंगे या फिर उस हार का ठीकरा भी राज्य के भाजपा नेताओं के सिर पर फोड़ा जायेगा?

यह भी पढ़ें धर्म संसद आयोजित करवाने वाले नीलकंठ त्रिपाठी बना रहे हैं धर्म रक्षा सेना, रिटायर्ड हिन्दू सैनिको की होगी भर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+