Chhattisgarh: एक्शन में मैडम मिनिस्टर, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने किया बालिका गृह का आकस्मिक निरीक्षण
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की नई महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कार्यभार संभालते हुए सक्रियता बढ़ा दी है। गुरुवार को उन्होंने राजधानी स्थित शासकीय बालिका गृह, नारी निकेतन और सखी सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को हर जगह सुरक्षा का अहसास होना चाहिए, इसके लिए उचित वातावरण और जरूरी व्यवस्था होनी चाहिए।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने बालिकागृह की बच्चियों से बात कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई और अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए बालिकाओं द्वारा तैयार किए गए सजावटी सामानों को देखा और उनका हौसला बढ़ाया। मंत्री रजवाड़े ने नारी निकेतन और सखी सेंटर पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया लेकर महिलाओं की हर संभव मदद के लिए कहा। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अफसरों से हर कमी और पूरा करने के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में बड़ा बदलाव, IPS मयंक श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण












Click it and Unblock the Notifications