Chhattisgarh: राम मंदिर पर भूपेश बघेल के बयान से भड़के कौशिक, कहा- अयोध्या में एयरपोर्ट बनने से कांग्रेस दुखी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ को भगवान श्री राम का ननिहाल कहा जाता है, ऐसे समय में जब अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहा है,तब उनके ननिहाल राजनीतिक हलचल तेज है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक धरमलाल कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राम मंदिर निर्माण को लेकर दिए गए बयान को एक फोबिया ग्रस्त, विचलित मनोदशा का प्रलाप बताया है। कौशिक ने कहा कि बघेल अभी भी सत्य और तथ्य को तोड़-मरोड़कर झूठ फैलाने की आदत से विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बावजूद बाज नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में भाजपा ने शुरू किया मिशन 11, तय किये चुनावी टास्क
क्या कहा था पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ?
ज्ञात हो कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है,लेकिन इस पुण्य अवसर से पूर्व भी राजनितिक दलों के बीच इस पर सियासत भी कम नहीं हो रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा कितना भी चिल्लाए, लेकिन राम मंदिर कोर्ट के आदेश पर बन रहा है, भाजपा इसपर राजनीति कर रही है.
वहीँ उन्होंने अयोध्या के नवनिर्मित हवाई अड्डे को लेकर कहा है कि हर जगह हवाई अड्डा बनना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि हवाई अड्डा बनने से कौन रोक रहा है लेकिन बेच क्यों रहे हो? उन्होंने कहा कि अयोध्या में एयरपोर्ट बना है वह कब तक बिकने से बचा रहेगा यह कौन बताएगा? ज्ञात हो की अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया गया है,जिसका उद्घाटन 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
यह भी पढ़ें UP News: राम नगरी अयोध्या का गौरव बहाल करने में जुटी योगी सरकार












Click it and Unblock the Notifications