छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया नेता प्रतिपक्ष महंत के बंगले का घेराव, जानिए वजह

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ दल भाजपा का कुनबा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पर बिफरा हुआ है। बुधवार को रायपुर में भाजपा नेता पैदल मार्च करते हुए महंत के निवास पहुंचे, जहां नेता प्रतिपक्ष महंत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा के इस प्रदर्शन का नेतृत्व खुद छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया।

cg news

विजय शर्मा ने खुद कार्यकर्ताओं सहित पैदल मार्च करते हुए महंत के निवास तक सफर तय किया, जहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस तरह की निकृष्ठ टिप्पणी उनके निचले स्तर का प्रमाण है। आपके राजनीतिक विरोधाभास के दीगर वह भारत के प्रधानमंत्री भी हैं। ऐसे में उनके खिलाफ राजनीतिक प्रचार करने के लिए आप स्वतंत्र हैं,परंतु इस तरह की गलत बयानबाजी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकती है।

विजय शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी का कड़ा प्रतिकार करते हुए कहा है, 'मैं भी हूं मोदी का परिवार और कांग्रेस के नेता पहली लाठी मुझे मारें। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 'मैं भी हूं मोदी का परिवार, पहले लाठी मुझे मारो' इस विषय को लेकर जनता तक जाएगी और जनता इस प्रकार के अमर्यादित बयान देने वालों को सजा देगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जो स्वयं ही विधानसभा के अध्यक्ष रहे हों, जो इतने लंबे कार्यकाल से संसदीय मान बिंदुओं के लिए सबको समझाते रहे हैं , जो वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्होंने राजनांदगांव में 2 अप्रैल को यह कहा कि जो मोदी का सिर फोड़ेगा उसको ज़िताओ। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव का नाम लिया है। देश के प्रधानमंत्री के संदर्भ में इस प्रकार की बयानबाजी निंदनीय है। विशेष रूप से ऐसे व्यक्ति का, जिन्होंने संसदीय परंपरा का निर्वहन किया है, यह वक्तव्य है जिसकी हम निंदा करते हैं। हम कहते हैं कि 'मैं हूं मोदी का परिवार पहले लाठी मुझे मारो।

ज्ञात हो कि मंगलवार को राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नामांकन से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा था कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ अगर कोई लाठी लेकर खड़ा हो सकेगा, तो भूपेश बघेल खड़े हो सकते हैं। महंत ने कहा था कि हमें लाठी पकड़कर नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए, उन्हें रात दिन तंग करके चीन भेजने वाला आदमी चाहिए। चरणदास महंत के इस बयान देने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मंच पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय का महंत पर पलटवार, कहा- तुमन म हिम्मत हे, तो पहला लौठी मोला मारव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+