Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय का महंत पर पलटवार, कहा- तुमन म हिम्मत हे, तो पहला लौठी मोला मारव
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष होकर इस तरह की बयानबाजी काफी निंदनीय है। लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महंत से कहा कि मैं भी मोदी परिवार का हूं, पहले डंडा मुझे मारे। सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए बोला है, उसका दुख है. इसकी आलोचना करते हैं। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर भी छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखा कि प्रधानमंत्री जी ल लौठी ले मारे के सोचने वाला कांग्रेसी मन। आज मैं तुमन ले कहत हौं"महूँ हव मोदी के परिवार, अगर तुमन म हिम्मत हे, तो पहला लौठी मोला मारव। उन्होंने साथ में हेश टैग दिया कि पहली_लाठी_मुझे_मार
प्रधानमंत्री जी ल लौठी ले मारे के सोचने वाला कांग्रेसी मन!!
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) April 3, 2024
आज मैं तुमन ले कहत हौं
"महूँ हव मोदी के परिवार, अगर तुमन म हिम्मत हे, तो पहला लौठी मोला मारव"#पहली_लाठी_मुझे_मार pic.twitter.com/ndteNuCdzn
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पहले भी प्रधानमंत्री को लेकर कांग्रेस ने कई तरह के बयान दिए, जिसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा है। देश की जनता ने कांग्रेस को इस मुकाम पर ला खड़ा किया है कि वह नेता प्रतिपक्ष बनने की स्थिति भी नहीं थी। भाजपा की दरियादिली के कारण मल्लिकार्जुन खड़गे को नेता प्रतिपक्ष बना दिया।
ज्ञात हो कि मंगलवार को राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नामांकन से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा था कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ अगर कोई लाठी लेकर खड़ा हो सकेगा, तो भूपेश बघेल खड़े हो सकते हैं। महंत ने कहा था कि हमें लाठी पकड़कर नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए, उन्हें रात दिन तंग करके चीन भेजने वाला आदमी चाहिए। चरणदास महंत के इस बयान देने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मंच पर मौजूद थे।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: राजनांदगांव पर नितिन नबीन का फोकस, कहा- भूपेश बघेल का हारना तय है












Click it and Unblock the Notifications