Chhattisgarh: गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया केंद्रीय जेल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

Chhattisgarh: उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज यहां रायपुर के सेंट्रल जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जेल अधिकारियों से उन्होंने जेल की कार्य प्रणाली, कैदियों की व्यवस्था एवं उनके क्रियाकलाप की विस्तृत जानकारी ली तथा उसमें सुधार संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

cg news

उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कैदी को अनावश्यक परेशान न किया जाए ना ही किसी कैदी का अनावश्यक पक्ष लिया जाए। उपमुख्यमंत्री जेल में परिरूध्द् दंडित बंदियो से उनके बैरको में जाकर वहां उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। गृहमंत्री ने जेल के कैदियों द्वारा संचालित उद्योगों, बुनाई उद्योग एवं प्रिंटिंग प्रेस का भी निरीक्षण किया।

गृहमंत्री ने 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश के सभी जेलों में पर्व आयोजित कर मिठाई वितरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जेल के विडियों कान्फ्रेसिंग कक्ष एवं जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियो के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली तथा अधिकारियों से दवाई की पर्याप्त उपलब्धता एवं उनके खानपान के बारे में पूछा। उन्होंने जेल के सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर डी. आई. जी. जेल एस. एस. तिग्गा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: रायपुर में पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बने मुख्य अतिथि

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+