छत्तीसगढ़ ने RTO का काम होगा आसान, खुलने वाले हैं मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर परिवहन सुविधा केंद्र
छत्तीसगढ़ सरकार मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज कर क्षेत्रीय परिवहन सुविधा केंद्र स्थापित करने जा रही है। यह देश का प्रथम राज्य है, जहां आसानी से लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए क्षेत्रीय परिवहन सु
रायपुर, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ सरकार मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज कर क्षेत्रीय परिवहन सुविधा केंद्र स्थापित करने जा रही है। यह देश का प्रथम राज्य है, जहां आसानी से लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए क्षेत्रीय परिवहन सुविधा केन्द्र शुरू किए जा रहे हैं। राज्य में एक हजार क्षेत्रीय परिवहन सुविधा केंद्र खोले जाने की योजना है। इस पर कार्य शुरू कर दिया गया है। अकेले रायपुर में 40 केंद्र खुल रहे हैं। करीब एक दर्जन जगहों पर इसकी शुरूआत भी हो चुकी है, जहां लोगों को परिवहन सेवाओं से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं मिल रही हैं।

परिवहन विभाग के द्वारा शुरू किए जा रहे क्षेत्रीय परिवहन सुविधा केन्द्रों से छत्तीसगढ़ के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या बाकी परिवहन सम्बंधित काम के लिए अब आरटीओ दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। इन केंद्रों के खुलने से जनता को न केवल एजेंटो से छुटकारा मिलेगा, बल्कि घर के नजदीक ही परिवहन से जुड़े तमाम कार्य भी पूरे हो जाएंगे।
क्षेत्रीय परिवहन सुविधा केंद्र के संचालक विजय मिश्रा के मुताबिक हैं लाइसेंस के लिए लोगों को बहुत ज्यादा भटकना पड़ता था, किन्तु अब राज्य सरकार ने अलग-अलग इलाकों के लिए परिवहन सुविधा केंद्र खोल दिया है। पहले पब्लिक को लाइसेंस के लिए लगभग 15 किमी दूर आरटीओ दफ्तर जाना होता था, जहां सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहते थे। जिसकी वजह से काफी से लोग एजेंडों के चंगुल में फंस जाते थे। लेकिन क्षेत्रीय परिवहन सुविधा सेंटर के खुलने से लोगों को लाइसेंस एवं अन्य परिवहन संबंधी सुविधाओं का फायदा आसानी से मिल रहा है। वर्तमान में इन केन्द्रों में लर्निंग लाइसेंस तैयार करने का कार्य हो रहा है। इसके अलावा नाम स्थानांतरण के लिए रसीद भी काटी जाती है। भविष्य में अन्य सेवाएं भी यहां शीघ्र उपलब्ध होंगी।
यह भी पढ़ें राष्ट्रपति चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में हुई क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस के विधायकों ने दिया मुर्मू को वोट












Click it and Unblock the Notifications