छत्तीसगढ़ ने लगाए सबसे ज्यादा सौर पंप, 27 अगस्त को होगा सम्मान
पिछले तीन साल में कई उपलब्धियाँ अपने नाम कर चुके छत्तीसगढ़ के हिस्से फिर एक बार बड़ी उपलब्धि आयी है।
रायपुर, 25 अगस्त। पिछले तीन साल में कई उपलब्धियाँ अपने नाम कर चुके छत्तीसगढ़ के हिस्से फिर एक बार बड़ी उपलब्धि आयी है। छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा समेत नवीनीकरणीय ऊर्जा के लिए काम करने वाली नोडल एजेंसी क्रेडा (छत्तीसगढ़ स्टेट रिन्युएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) को बेस्ट परफार्मिंग स्टेट नोडल एजेंसी के लिए चयनित किया गया है। इसके अतिरिक्त 31 मार्च 2022 तक के समय हेतु छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक सौर सिंचाई पम्प स्थापित करने के लिए अवार्ड के लिए चुना गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह अवार्ड्स नवीनीकरणीय ऊर्जा श्रेणी 2021-22 के लिये दिए जा रहे हैं। यह दोनों ही अवार्ड एसोसिएशन ऑफ रिन्युएबल एनर्जी एजेंसीज ऑफ स्टेट्स (AREAS) की तरफ से दिये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 24, 2022
के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की एक और उपलब्धि
- सौर ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा के लिए कार्य करने वाली एजेंसी, क्रेडा को बेस्ट परफ़ॉर्मिंग स्टेट नोडल एजेंसी और प्रदेश में 31 मार्च 2022 तक सर्वाधिक सौर सिंचाई पम्प स्थापित करने के लिए मिलेंग अवॉर्ड। (1/2)
यह भी पढ़ें KORBA: जूते के अंदर था कोबरा, खुद को कुर्बान करके बिल्ली ने बचाई मालिक की जान
अवार्ड्स संस्था के 8वें स्थापना दिवस के मौके पर आगामी 27 अगस्त को केरल के कोचीन (कोच्चि) में आयोजित अवार्ड सेरेमनी के दरमियान दिए जाएँगे। इस मौक़े पर चीफ गेस्ट के तौर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री नवीन और नवीनीकरणीय ऊर्जा एवं रसायन व उर्वरक विभाग भगवंत खुबा मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: वापस मिल सकता है चोरी हो चुका मोबाइल, बिलासपुर पुलिस ने लोगों को लौटाए 120 फोन












Click it and Unblock the Notifications