Chhattisgarh: सिरपुर महोत्सव का भव्य समापन, भाजपा सांसद चुन्नीलाल साहू बने मुख्य अतिथि
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का सोमवार शाम भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद चुन्नीलाल साहू बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल हुए। इसके पूर्व वे चित्रोत्पला गंगा आरती में शामिल हुए।

सिरपुर महोत्सव में तीनों दिन जन सैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय कलाकार सहित राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों से सुसज्जित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने सिरपुर के अलावा आस-पास एवं प्रदेश भर के श्रद्धालु और आगंतुक बड़ी संख्या में पहुंचे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिदिन विशाल जन समूह ने कार्यक्रमों का तन्मयता से आनंद लिया। प्रमुख कार्यक्रम में इंडियन आइडल विजेता अभिजीत सावंत, मुम्बई के कलाकारों द्वारा गीता सार की प्रस्तुति, छत्तीसगढ़ी छॉलीवुड कलाकार सुनील सोनी, भूपेन्द्र साहू एवं आरू साहू की छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े लोक परम्परा पर आधारित सांस्कृति प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।
वर्ष 2006 से सिरपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पहली बार चित्रोत्पला गंगा आरती के लिए आकर्षक मंच बनाया गया एवं स्थानीय पुजारियों से गंगा आरती करायी गई, जिससे लोगों का जुड़ाव बढ़ा। साथ ही श्रद्धालुओं के स्नान के लिए कुंड का निर्माण भी किया गया। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक और इंडियन आइडल विजेता अभिजीत सावंत के गीतों पर लोग झूमते नजर आए। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया कहते हुए कहा कि इस आयोजन से वे बेहद उत्साहित हैं।
महासमुंद जिले के धार्मिक और पुरातात्विक नगरी में उनका आना सौभाग्य है। वहीं दूसरी कार्यक्रम में अस्त्र भिलाई की टीम ने शानदार इफेक्ट के साथ लाइट एंड साउंड कार्यक्रम की प्रतुति दी। वही अंतिम दिन पद्मश्री सूफी गायक भारती बंधु ने सुमधुर भजन से लोगों के दिल में जगह बनाई। महासमुंद के हरफनमौला कलाकार सुरेंद्र मानिकपुरी ने छत्तीसगढ की संस्कृति और लोकगीत पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बढ़ी कैंसर उपचार की सुविधा, CM विष्णुदेव ने किया कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन












Click it and Unblock the Notifications