छत्तीसगढ़: सीएम विष्णुदेव ने शासकीय कैलेण्डर का किया विमोचन, सूर्य देव की थीम, राम मंदिर के साथ बहुत कुछ

Chhattisgarh Govt Calendar: छत्तीसगढ़ के राज्य अतिथ गृह पहुना में सीएम विष्णु देव साय ने वर्ष 2024 के लिए छत्तीसगढ़ के शासकीय कैलेण्डर का विमोचन किया। कैलेंडर सुशासन के चित्रम के साथ सूर्यादेय थीम पर आधारित है। मुख्य पृष्ठ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की फोटो है। जबकि जनवरी माह में प्रभु श्री राम के चित्र के साथ भारत के सांस्कृतिक गौरव की पुनः प्रतिष्ठा के संकल्पना लिए अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर को दर्शाया गया है।

 Chhattisgarh Government Calendar

सीएम विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के शासकीय कैलेंडर के अलग लुक दिया है। राज्य अतिथ गृह पहुना से जारी किए गए शासकीय कैलेंडर में जनवरी में जनवरी माह में प्रभु श्री राम के चित्र और फरवरी में राजिम के त्रिवेणी संगम पर भगवान श्री राजीव लोचन का धाम, मार्च माह में महतारी वंदन योजना, अप्रैल माह में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 18 लाख पात्र परिवारों को अपना घर दिलाने का संकल्प दर्शाया गया है।

कलैण्डर में मई महीने में श्रमिकों को सशक्त बनाती मोदी की गारंटी, जून माह में आदिवासियों का हरा सोना तेंदूपत्ता पर 10 हजार रूपए प्रति मानक बोरा के लिए मोदी की गारंटी, जुलाई माह में 'रानी दुर्गावती योजना' के तहत बीपीएल परिवार में बालिका के जन्म पर 1 लाख 50 हजार रूपए का गारंटी पत्र, अगस्त माह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति तथा सितंबर माह में पीएम विश्वकर्मा योजना को प्रमुखता से दर्शाया गया है। अक्टूबर माह में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात बस्तर दशहरा को दर्शाय गया है।

वहीं नवंबर माह में मोदी की गारंटी के रूप में 3100 रूपए में और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की ऐतिहासिक खरीदी और दिसंबर माह में सत्य के प्रतीक भव्य जैतखाम (गिरौदपुरी धाम) को नमन किया गया है। शासकीय कैलेण्डर 2024 के विमोचन के इस खास मौके पर पहुना में उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद और आयुक्त जनसंपर्क मयंक श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+