Chhattisgarh Exit Poll 2023: एक्जिट पोल के नतीजे से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जश्न, सुशील आनंद ने दिया रिएक्शन

Chhattisgarh Chunav Exit Poll 2023: एग्जिट पोल के रुझान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलती नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी ने उम्मीद जताई है कि एक्जिट पोल के नतीजो से भी बेहतर छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आयेंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में कांग्रेस अबकी बार तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनायेगी।

CONGRESS

कांग्रेस नेता शुक्ला ने आगे कहा कि कांग्रेस के 75 से अधिक विधायक चुनाव जीतकर आयेंगे। भाजपा चुनावों में दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पायेगी। जनता ने कांग्रेस सरकार के 5 साल के कामों और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे को देखकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। कांग्रेस की सरकार ने 5 सालों में राज्य की जनता का भरोसा जीता है। 2018 में 68 सीटों के साथ सरकार बनाने के बाद कांग्रेस ने 5 उपचुनाव, नगरीय निकाय, पंचायतो का चुनाव जीता। 5 सालों में कांग्रेस कभी कोई चुनाव नही हारी। इस बार भी हम रिकार्ड बरकरार रखेंगे।

सुशील आनंद शुक्ला नें कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ मे ईडी क़े अगुआई मे चुनाव लडी। ईडी नें आपने संवैधानिक मर्यादाओ को ताक मे रख कर कांग्रेस की राजनैतिक गतिविधियों मे बाधा पहुंचाने क़े लिए चुनाव क़े दौरान तमाम हथकंडे अपनाया मुख्यमंत्री की छवि खराब करने क़े लिए एक व्यक्ति क़े फर्जी बयान क़े आधार पर प्रेस नोट जारी कर क़े झूठे आरोप लगाया गया उसी क़े आधार पर प्रधानमंत्री से लेकर छोटे बड़े भजपा नेताओं नें ईडी की झूठी कहानी को जनता क़े सामने रखा लेकिन जनता नें भाजपा क़े षड्यंत्रो को नकार दिया।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Chunav Exit Poll 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान, BJP देगी कड़ी टक्कर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+