Chhattisgarh Chunav Exit Poll 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान, BJP देगी कड़ी टक्कर
Chhattisgarh Election Exit Poll 2023: आगामी 3 दिसंबर 2023 को घोषित होने से पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल सामने आ गया है। इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान हुआ था।

इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40 से 50, भाजपा को 36- 46 से और अन्य को 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के अलावा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, जोहर छत्तीसगढ़, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी,हमर राज पार्टी, सीपीआई समेत कई अन्य दल चुनावी मैदान में हैं।
इस सर्वे मुताबिक भाजपा को 41 % वोट मिला है,जबकि कांग्रेस को 42 % वोट मिले हैं ,जबकि 17% वोट अन्य को मिला है। इस एग्जिट पोल सर्वे में सेम्पल साइज़ 16270 था।
2018 के एग्जिट पोल साबित हुए थे सटीक
ज्ञात हो कि 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद भी ज्यादातर एग्जिट पोल ने कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया था। परिणाम भी कांग्रेस के ही पक्ष में आये थे। इस दफा मतदान के पहले कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही थी। इधर कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी-अपनी सरकार बनने की बात कही है।
दो चरणों में हुए थे चुनाव
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। यहां में दो चरणों में मतदान हुए हैं। पहले चरण के लिए 20 सीटों पर 7 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था। विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में कुल 24137 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। वहीं, वोटों की गिनती कुल 1724 चरण में होगी। वोटिंग के पश्चात ईवीएम को कड़ी निगरानी में स्ट्रॉग रूम में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications