छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने जारी की अपने 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानें कहां से कौन दावेदार?
आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी कडी में बुधवार को कांग्रेस ने चुनाव को लेकर अपने 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
इसमें भिलाई नगर से देवेंद्र यादव और रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय का नाम शामिल है। धरसींवा से वर्तमान विधायक अनीता शर्मा का टिकट कट गया है। इससे पहले नवरात्रि के पहले दिन पहली सूची जारी की गई थी। जिसमें 30 प्रत्याशी घोषित किए गए थे। आइए जानते हैं किस सीट से कौन दावेदार ?

किस सीट से कौन दावेदार ?
- भरतपुर-सोनहत (एसटी) से गुलाब सिंह कमरो
- मनेन्द्रगढ़ से रमेश सिंह
- प्रेमनगर से खेलसाय सिंह
- भटगांव से पारस नाथ राजवाड़े
- प्रतापपुर (एसटी) से राजकुमारी मरावी
- रामानुजगंज(एसटी) से अजय तिर्की
- सामरी(एसटी) से विजय पैकरा
- लुण्ड्रा(एसटी) से प्रीतम राम
- जशपुर(एसटी) से विनय कुमार भगत
- कुनकुरी (एसटी) से यूडी मिंज
- पत्थलगांव(एसटी) से रामपुकार सिंह
- लैलुंगा(एसटी) से विद्यावती सिदार
- रायगढ़ से प्रकाश शक्रजीत नायक
- सारंगढ़ (अनुसूचित जाति) से उत्तरी जांगड़े
- धरमजयगढ़ (एसटी) से लालजीत सिंह राठिया
- रामपुर (एसटी) से फूल सिंह राठिया
- कटघोरा से पुरुषोत्तम कंवर
- पाली तानाखार (एसटी) से दुलेश्वरी सिदार
- मरवाही (एसटी) से केके ध्रुव
- कोटा से अटल श्रीवास्तव
- लोरमी से थानेश्वर साहू
- मुंगेली अजा से संजीत बनर्जी
- तखतपुर से रश्मि आशीष सिंह
- बिल्हा से सियाराम कौशिक
- बिलासपुर से शैलेश पांडे
- बेलतरा से विजय केसरवानी
- मस्तूरी अजा से दिलीप लहरिया
- अकलतरा से राघवेन्द्र सिंह
- जांजगीर चांपा से व्यास कश्यप
- चंद्रपुर से राम कुमार यादव
- जैजैपुर से बालेश्वर साहू
- पामगढ़ (एससी) से शेषराज हरबंस
90 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान
आपको बता दें कि 90 विधानसभा सीटों के लिए छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने है। पहला चरण 7 नवंबर और दूसरा चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। मतदान के नतीचे तीन दिसंबर को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications