CHHATTISGARH ELECTION: मतदाताओं को किया जायेगा जागरूक, मॉनिटरिंग सिस्टम से होगा समस्या का निराकरण

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा 'कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम' सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ चुनाव आयोग के कार्यलय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इससे काफी लाभ होगा। इसके अलावा मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाता जागरूकता के लिए सामान्य स्वीप गतिविधियों के आयोजन के संबंध में भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

CHHATTISGARH VOTER

चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विधानसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता के संदेशों का प्रचार-प्रसार हेतु जिला स्तर पर संचालित अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाए।छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले के मार्गदर्शन में विभागीय नोडल अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने जारी की दूसरी सूची, पार्टी ने इन 17 उम्मीदवारों पर लगाई मुहर

सॉफ्टवेयर संचालन के संबंध में आईटी विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान विभागीय नोडल अधिकारियों को बताया गया कि निर्वाचन के दौरान विभिन्न माध्यमों से मैन्युअली प्राप्त शिकायतों को डिजिटाइज्ड किया जाएगा साथ ही सी-विजिल और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को भी प्रिन्ट निकालकर डिजिटाइज्ड कर संबंधित विभाग के नोडल अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु ईमेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें CG ELECTION: खैरागढ़ में आयोजित हुआ कांग्रेस का संकल्प शिविर, सीएम भूपेश बघेल ने किया कार्यकर्ताओं को रिचार्ज

प्रशिक्षण में जानकारी दी गई कि नोडल अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का समय-सीमा में त्वरित निराकरण करेंगे और इसकी जानकारी तत्काल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को देंगे। प्रशिक्षण में अफसरों को निर्वाचन से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में सॉफ्टवेयर संचालन के तकनीकी पहलुओं के संबंध में भी नोडल अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें CG ELECTION: कांग्रेस ने जारी किया चुनावी पोस्टर

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+