CG ELECTION: खैरागढ़ में आयोजित हुआ कांग्रेस का संकल्प शिविर, सीएम भूपेश बघेल ने किया कार्यकर्ताओं को रिचार्ज
BHUPESH BAGHEL: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। सीएम भूपेश बघेल ने खुद प्रचार की कमान संभाल ली है। बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ के छुईंखदान पहुंचे, जहां उन्होंने कॉंग्रेस के संकल्प शिविर को संबोधित करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए रिचार्ज किया।

कांग्रेस के इस संकल्प शिविर में लगभग छह हजार कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के साथ पूर्व विधायक और दिंवगत नेता देवव्रत सिंह की पूर्व पत्नी पदमा सिंह भी दिखाई दी। इस दौरान कांग्रेस खैरागढ़ विधानसभा के 48 दावेदारों ने एक साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को माला पहनाकर एकजुटता का परिचय दिया। ज्ञात हो कि खैरागढ़ जिले में पहल चरण में 7 नवंबर को मतदान होना है।
संकल्प शिविर के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा को अफवाह फैलाने समेत देशभर में बढ़ती महंगाई का जिम्मेदार बताया। उन्होंने खैरागढ़ विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी विक्रांत सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि मामा-भांजा एक नाव में बैठे, तो उस नाव का डूबना तय है। इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों को कांग्रेस की बैठक में कैंडी क्रश खेलने वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं हमेशा तनाव मुक्त रहता हूं, खुश रहकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करना मेरा काम है,जब समय बच जाता है,तो उसमें कभी कसरत ,कभी वाक कर लेते हैं, कभी कैंडी क्रश भी खेल लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications