Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में मतगणना से पूर्व गड़बड़ी की आशंका, भाजपा के बड़े नेता जायेंगे चुनाव आयोग

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए परिणाम के लिए 3 दिसंबर को मतगणना होनी है। भारतीय जनता पार्टी ने मतगणना से पहले कुछ सीटों पर गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की खास नजर पाटन विधानसभा को लेकर है,जहां से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।

bjp vijay baghel patan

भारतीय जनता पार्टी ने आशंका जताई है कि पाटन विधानसभा सीट को लेकर मतदान के संबंध में बूथवार सही जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। भाजपा को संदेश है कि सत्तापक्ष के दबाव में मतों की संख्या में गड़बड़ी हो सकती है। सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन विधानसभा से भाजपा के विजय बघेल और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अमित जोगी ने चुनाव लड़ा है।

मिली जानकारी के मुताबिक अब से थोड़ी देर में पाटन प्रत्याशी और भाजपा की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष विजय बघेल और बीजापुर के भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा एक प्रतिनिधि मंडल के साथ चुनाव आयोग पहुंचने वाले हैं,जहां वह पोलिंग बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत करेंगे। ज्ञात हो कि बस्तर संभाग की बीजापुर सीट पर कांग्रेस के विक्रम मंडावी और भाजपा के दिग्गज नेता महेश गागड़ा के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है।

भाजपा मीडिया विभाग से प्राप्त संदेश के मुताबिक आज दिनांक 24 नवम्बर 2023 12 बजे दुर्ग सांसद विजय बघेल , पूर्व मंत्री महेश गागड़ा , डॉ विजय शंकर मिश्रा सयोंजक, निर्वाचन आयोग संपर्क समिति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय डी के एस चौक रायपुर जायेंगे।

ज्ञात हो कि भाजपा ने अपने माइक्रो मैनजमेंट के तहत सभी विधानसभाओं के हर बूथ पर नजर रखने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी दे रखी है। बूथ पर कोई समस्या आ रही है या अधिकारी द्वारा गड़बड़ी आशंकित है,तो तत्त्काल इसकी सूचना पार्टी पदाधिकारियों दी जा रही है।

यह भी पढ़ें Phalodi Satta Bazaar: फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बन रही है? जानिए जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+