Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पहली सूची क्यों अटकी हुई है? टी एस सिंहदेव ने दी जानकारी

CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ में कभी भी विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग सकती है, लेकिन कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। इस मामले में भाजपा कांग्रेस से आगे है,क्योंकि उसने काफी पहले ही अपने 21 उम्मीदवारों के नाम का एलान रखा है। 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में सियासी दलों के प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर हो रही देरी पर कांग्रेस की तरफ से कारण स्पष्ट किया गया है।

T S SINGHDEO

रायपुर में शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित पहली सूची को लेकर कहा कि टिकट वितरण को लेकर अभी प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की सूची जारी करनी होती,तो अभी तक कर देते, किंतु अभी पितृपक्ष चल रहा है, कई लोगों की संवेदनाएं होती है कि पितृपक्ष के दौरान अपनाई जाने वाली रीतिनीति का पालन किया जाये, इसलिए कोई जल्दबाजी नहीं कर रहा है।

तो कब जारी होगी कांग्रेस की पहली सूची?

सिंहदेव के बयान के मायने निकाले जाएं,तो कांग्रेस अपनी पहली सूची 14 अक्टूबर के बाद ही जारी करेगी,क्योंकि 29 सितंबर से शुरू हुआ पितृपक्ष 14 अक्टूबर तक चलेगा। दरअसल एक मान्यता के मुताबिक पितृ पक्ष के समय किसी भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। यह भी माना जाता है कि इन दिनों में पितृलोक के दरवाजे खुल जाते हैं और पूर्वज इस समय अपने संबंधियों से मिलने के लिए स्वतंत्र होते हैं।

राहुल गांधी को रावण बताने पर भड़के सिंहदेव

भाजपा ने राहुल गांधी को कलयुग का रावण बताया है,इसपर टी एस सिंहदेव सोच का दिवालियापन बताते हुए कहा कि बीजेपी के पास मुद्दे नहीं है। सिंहदेव ने कहा कि राहुल गांधी शुद्ध और खुले विचार के व्यक्ति है। ऐसे व्यक्ति मैंने कम ही देखे हैं। राहुल गांधीजी की जिज्ञासा और जानकारी धार्मिक दर्शन, रीति-नीति की बारे में जितनी है, उतनी शायद ही किसी के पास होगी। ज्ञात हो कि भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक विवादित ट्वीट जारी करके कांग्रेस नेता राहुल गांधी को "कलयुग का रावण" कहा गया है।

यह भी पढ़ें संजय सिंह की गिरफ्तारी से नाराज़ हुआ विपक्ष, छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने उठाये गंभीर सवाल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+