संजय सिंह की गिरफ्तारी से नाराज़ हुआ विपक्ष, छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने उठाये गंभीर सवाल
BHUPESH BAGHEL: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले है, लेकिन सीएम भूपेश बघेल की नज़रें देश की राजधानी दिल्ली में मची सियासी सरगर्मियों पर है। दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले के आरोप में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी और न्यूज़ क्लिक से जुड़े पत्रकारों के घर छापेमारी पर सीएम भूपेश बघेल ने सवाल उठाये हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस कार्रवाई का मतलब है कि देश में लोकतंत्र खतरे में हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब से एनडीए की सरकार बनी है, विपक्षी दलों के पदाधिकारियों को दबाने कुचलने की कोशिश की जाती रही है। सोनिया गांधी ,राहुल गांधी के बाद छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेताओं का इसलिए दमन किया जा रहा है, ताकि विपक्ष ही न बचे। भूपेश बघेल ने कहा कि प्रजातंत्र में विपक्ष का होना बहुत जरुरी है, सारे विपक्षियों को जेल में ठूंसने की कोशिश हो रही हैं,लेकिन अति का भी अंत होता है।
सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली पुलिस द्वारा न्यूज़ क्लिक से जुड़े पत्रकारों के घर पत्रकारों पर कार्रवाई का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह तानाशाहीपूर्ण रवैया है। जो पत्रकार निष्पक्ष आलोचना कर रहे, उन्हें जेल में ठूंसा जा रहा है, जो कि सीधे लोकतंत्र पर हमला है।
धान खरीदी पर पीएम मोदी से पूछे सवाल
उन्होंने पीएम मोदी पर बयानी प्रहार करते हुए कहा कि अभी सबसे बड़ा झूठा आया था, वे बोले धान खरीदी करते हैं, धान खरीदी करते हैं तो बताए कब उन्होंने बटन दबाया,जैसे हम लोग हर 3 माह में बटन दबाते हैं और सीधे पैसा किसानों के खाते में जाता है। बघेल ने पूछा कि अगर केंद्र सरकार धान खरीदी करती है, तो किसके खाते में पैसा जाता है? धान का पेमेंट तुरंत होता है क्या? ये लोग कितने का बजट रखे हैं? सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह भी बता दे कि भुगतान कब किए, आगे कब भुगतान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications