Chhattisgarh Election 2023: रायपुर में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, राहुल गांधी कल आएंगे छत्तीसगढ़
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण की 70 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। इससे पहले राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है। मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वॉड्रा ने राजधानी रायपुर में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया। ज्ञात हो कि कांग्रेस ने रायपुर दक्षिण सीट से महंत रामसुंदर दास, रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से पंकज शर्मा, रायपुर उत्तर सीट से कुलदीप सिंह जुनेजा और रायपुर पश्चिम सीट से विकास उपाध्याय को मैदान में उतारा है।

प्रियंका गाँधी का रोड शो राजीव गाँधी चौक से शुरू हो कर कोतवाली चौक, सदर बाजार, सत्तीपारा,ब्रह्मण पारा, आजाद चौक अमापारा चौक, बजरंग नगर, अग्रसेन चौक, तेलघानी नाका चौक स्टेशन रोड मे समाप्त हुई।
रोड शो मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, रायपुर के चारो प्रत्याशी महंत राम सुन्दर दास, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा भी शामिल हुए।
इधर 15 नवंबर को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे। वह दोपहर 12 बजे माना विमानतल आयेंगे, उसके बाद वहां से बेमेतरा जायेंगे। जहां दोपहर 1 बजे बीटीआई मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी दोपहर को 2.50 बजे बलौदाबाजार स्टेडियम ग्राउंड में आमसभा करेंगे,फिर दिल्ली लौट जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications