CHHATTISGARH ELECTION 2023: धान का कब पेमेंट कब करेंगे? भाजपा की Bhu Pay App पर सीएम भूपेश बघेल का सवाल
BHUPESH BAGHEL: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा भू-पे एप लॉन्चिंग की लांचिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ने अडानी को लूटकर दिया, हमने छत्तीसगढ़ में इन्हें रोका है।अभी एक खदान उनकी बंद हुई है,13 नम्बर का बैलाडीला खदान को निरस्त कराया गया है।

भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि इनकी निगाहें अनेक खदानों पर थी, लेकिन हमने वहां एलिफेंट कॉरिडोर बनाया है। उससे भी भाजपा का दिल भर नहीं है,अडानी को कितना लूटा है,उसके बारे में भी अनुराग ठाकुर को कुछ बोलना चाहिए। अनुराग ठाकुर में हिम्मत है तो अडानी के बारे में भी बोलकर बताएं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जब वह आये थे,तब सबसे बड़ा झूठा आया था, उन्होंने बोले धान खरीदी करते हैं, धान खरीदी करते हैं तो बताए कब उन्होंने बटन दबाया,जैसे हम लोग हर 3 महीने में बटन दबाते हैं, सीधे पैसा किसानों के खाते में जाता है। सीएम भूपेश बघेल ने पूछा कि अगर मोदी सरकार धान खरीदी करती है, तो किसके खाते में पैसा जाता है? धान का भुगतान तुरंत होता है क्या? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह भी बता दे कि भुगतान कब किए, आगे कब पेमेंट कब करेंगे?
क्या है भू pay एप?
ज्ञात हो कि गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रायपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान 'भू-पे' एप लांच किया है। यह एप भारतीय जनता पार्टी अभियान का हिस्सा है। बीजेपी नेताओं के अनुसार इस एप में राज्य की कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचार की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बताया कि इस 'भू-पे' एप खोलते ही कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की जानकारी मिलेगी। इस एप को डिजिटल पेमेंट के लिए उपयोग होने वाली एप की तरह ही बनाया गया है। इस भू pay एप के माध्यम से भाजपा छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला, महादेव एप घोटाला से लेकर पीएससी घोटाला, चावल घोटाला, गौठान घोटाला और कोयला घोटाला की जानकारी जनता तक पहुंचाएगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में BJP ने शुरू किया डिजिटल वार, अनुराग सिंह ठाकुर ने लांच किया भू pay एप












Click it and Unblock the Notifications