पीएम मोदी कल पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, भूपेश बघेल सरकार के मंत्री अमरजीत भगत करेंगे अगवानी
PM Modi Chhattisgarh visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 30 सितंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पीएम विशेष विमान से राजधानी रायपुर पहुंचेंगे,जिसके बाद बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनकी अगवानी करेंगे। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत और विदाई के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत को नियुक्त किया है।

ज्ञात हो कि बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में भाजपा के परिवर्तन महासंकल्प रैली को संबोधित करेंगे। चर्चा है कि प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर उनसे चुनावी तैयारियों पर चर्चा भी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निर्धारित दौरा कार्यक्रम के मुताबिक 30 सितम्बर को दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। इसके बाद वह बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। पीएम बिलासपुर से विमान द्वारा शाम 4.50 बजे पुनः स्वामी विवेकानंद विमानतल,रायपुर पहुंचेंगे ,फिर यहां से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।












Click it and Unblock the Notifications