81 वर्ष के खड़गे कांग्रेस को जीवित करने में लगे हैं,उन पर रहम कीजिये, विपक्षियों पर CM विष्णुदेव साय का कटाक्ष
Chhattisgarh: भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की उम्र पर की गई टिप्पणी पर पुनः कटाक्ष किया है। रविवार को उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि जनता की मर्जी ही मोदी जी की मर्जी है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जनता की पहली पसंद "मोदी" हैं। इससे इंडी गठबंधन सहित समूचा विपक्ष बौखलाया हुआ है। क्योंकि मोदी जी की लोकप्रियता के सामने उनकी दाल नहीं गल रही है। इसलिए अब उम्र का नया शिगूफा ले आए।
सीएम विष्णुदेव साय ने इंडी गठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी 81 वर्ष की उम्र में भी कांग्रेस को जीवित में करने लगे हैं। कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों को पहले उन पर रहम करना चाहिए। मोदी जी की पूरे भारत में जन स्वीकार्यता से विपक्षियों का बिलबिलाना लाज़मी है। वैसे यह अकाट्य सत्य है कि - "आएगा तो मोदी ही ", विपक्षी अपना घर संभालें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की प्राथमिकता को स्पष्ट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से जो वादा करके हम सरकार में आए हैं, जो मोदी की गारंटी हैं, उनको लागू करना एवं छत्तीसगढ़ की जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही हमारी प्राथमिकता है। चुनाव से पहले 3 महीने की सरकार में हमने अनेक सौगातें छत्तीसगढ़ की जनता को देने का काम किया है। जिसमें 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृत, 3100 रुपया क्विंटल धान खरीदी, महतारी वंदन के तहत हर महीने 1000₹ महिलाओं के खाते में भेजना। इसके अलावा भी बहुत से काम मोदी के गारंटी के तहत हुए हैं।
साय ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत सीमित समय में हमने जनता के हित में बहुत से कदम उठाए है पर अभी बहुत कुछ करना बाकी है। मोदी की हर गारंटी को हमारी सरकार पूरा करेगी इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें केजरीवाल पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का पलटवार, पहले अपना घर देखें, BJP का घर मजबूत है
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications