केजरीवाल पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का पलटवार, पहले अपना घर देखें, BJP का घर मजबूत है
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार की शाम को ओडिशा में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित कर रायपुर लौटे। जहां हेलीपेड पर उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा नेताओं के कैरियर को लेकर दिए बयान पर कहा कि वो लोग अपना घर पहले देखें, हमारा घर बिल्कुल मजबूत है, हमारी चिंता बिल्कुल न करें।
ज्ञात हो कि अरविंद केजरीवाल ने जेल से छूटने बाद शनिवार को पीएम मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा था कि वह भाजपा के सीनियर नेताओं का सफाया कर रहें है। केजरीवाल ने कहा था कि पीएम मोदी ने वन नेशन वन लीडर नाम का खतरनाक मिशन शुरू किया है। पहले मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी को रिटायर किया गया,फिर रमन सिंह, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, मनोहर लाल की राजनीति को खत्म कर दिया है।

केजरीवाल ने कहा कि अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का होगा। भाजपा लोकसभा चुनाव जीत गई, तो दो महीने में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा। सीएम विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद पर कहा कि हम जब से सरकार में है मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। कल 12 नक्सली मारे गए हैं, मेरी जानकारी के अनुसार आज भी एक नक्सली मारा गया है। 29 नक्सली भी एक दिन में मारे हैं। आगे भी मजबूती से लड़ेंगे, या तो वो आत्मसमर्पण कर दें और विकास की मुख्यधारा से जुड़ जाएं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज उनका तीसरी बार ओडिशा का दौरा था। उन्होंने बताया कि कालाहांडी लोकसभा क्षेत्र की दो विधानसभाओं नुआपारा और जूनागढ़ में लोकसभा प्रत्याशी मालविका देवी और दोनों विधानसभा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। दोनों सभा बहुत सफल रही, इतनी गर्मी के बावजूद भी भारी संख्या में वहां पर मतदाता आए। इस बार उड़ीसा में भी परिवर्तन दिख रहा है, लोगों को हम बता रहे हैं कि मजबूत सरकार और मजबूत प्रधानमंत्री बनाने से बहुत फायदे मिलते हैं।
उन्होंने कहा कि पहले बात-बात में जो पाकिस्तान गीदड़ भभकी दिखाता था, दो बार के सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद उसको अपना औकात पता चल गया। साथ ही हम जनता को बता रहे हैं कि डबल इंजन की सरकार से उसका क्या लाभ होता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है तो 3 महीने में ही मोदी की गारंटी के बहुत सारे काम कर दिए गए हैं और उनसे भी आग्रह कर रहे हैं कि आप भी डबल इंजन की सरकार बनाएं।ओडिशा में भी निश्चित रूप से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और अधिकांश लोकसभा की सीटें भी भारतीय जनता पार्टी जीत रही है।
छत्तीसगढ़ पर भ्रष्टाचार एवं घोटालों पर हो रही जांच के सवाल पर पर श्री साय ने कहा कि जो भी विभिन्न घोटाले में संलग्न है, जांच एजेंसियां जांच कर रही है और जो दोषी पाए जा रहे हैं, उन पर कार्रवाई भी हो रही है।
यह भी पढ़ें ओड़िशा में किरणदेव का प्रचार अभियान जारी, कहा- छत्तीसगढ़ में BJP ने हर वादा पूरा किया
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications