छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने राजकोट गेमजोन हादसे पर जताया दुख

Chhattisgarh News: गुजरात के राजकोट शहर में आग लगने से हुई बड़ी जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि गुजरात के राजकोट में एक मॉल के गेमिंग जोन में आग लगने से मासूमों सहित कई लोगों के निधन की खबर से मन व्यथित है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। हादसे में घायल लोगों के भी जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

rajkot news

गुजरात के राजकोट शहर में शनिवार शाम एक 'गेम जोन' में भीषण आग लगने से बच्चों समेत कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि गेमिंग गतिविधियों के लिए निर्मित फाइबर के एक ढांचे में शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई, जिसके बाद प्रभावित टीआरपी गेम जोन में राहत एवं बचाव अभियान पांच घंटे से अधिक समय से जारी है। उन्होंने बताया कि भीषण आग के कारण ढांचा ध्वस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाना-मावा रोड स्थित गेम जोन में यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चों सहित कई लोग खेल रहे थे। राजकोट के जिलाधिकारी प्रभाव जोशी ने कहा, ''गेम जोन में आग लगने की सूचना अग्नि नियंत्रण कक्ष को शाम करीब 4:30 बजे मिली। आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाया जा रहा है। हालांकि, भीषण आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है। राज्य सरकार ने मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दी है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में शुरू होगी गौवंश अभ्यारण्य योजना, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+