Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय का जन्मदिन 'न्योता भोज', बच्चे बोले- सीएम सर, हमसे मिलने और आइएगा

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना जन्मदिन इस बार कुछ खास तरीके से मनाया। सीएम जशपुर स्थित अपने गृहग्राम बगिया में बर्थडे के मौके पर आश्रम शाला के बच्चों को न्योता भोज दिया। सीएम ने बच्चों को साथ बैठकर भोजन किया। इस बीच अपने करीब पाकर बच्चों ने सीएम से फिर मिलने का आग्रह किया।

अपने जन्मदिन पर सीएम विष्णुदेव साय ने आश्रम शाला के बच्चों के साथ समय बिताया। इस मौके पर सीएम ने बच्चों को दुलार करते हुए उन्होंने अपनी थाली से मिठाई भी अपने बाजू में बैठे बच्चों अनुज और सुमित को बांट दिया और कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ना है। सीएम ने बगिया में बालक आश्रम शाला के बच्चों को न्योता भोज दिया। उन्होंने जमीन पर बैठ कर बच्चों के साथ भोजन किया। सीएम के साथ भोजन करके नन्हे बच्चे भी मुख्यमंत्री श्री साय को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित दिखे।

 CM Vishnudev Sai birthday Nyota Bhoj

बच्चों के साथ भोजन करने के बाद सीएम ने कहा, "सीएम सर हमसे मिलने और आइएगा।" बच्चों की बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय बच्चों की इस मासूम मनुहार पर मुस्कुराए और कहा बगिया तो मेरा घर है तो आप लोगों से मिलने तो आता ही रहूंगा।

भोज के बाद एक्स पर सीएम साय ने एक पोस्ट में लिखा, "आज अपने जन्मदिवस के अवसर पर जिला जशपुर स्थित मेरे गृहग्राम बगिया के बालक आश्रम शाला के नौनिहाल बच्चों को "न्योता भोज" दिया। नौनिहालों के साथ पंगत में बैठकर भोजन करने के दौरान उनकी बालसुलभ चेष्टाओं ने मन मोह लिया। बाजू में बैठे बच्चों अनुज और सुमित को मिठाई दी। उनके मनुहार "सीएम सर, हमसे मिलने और आइयेगा" ने मुझे आनंदित किया। उत्साह और उमंग के वातावरण के बीच कुछ शिक्षाप्रद वार्तालाप कर उनसे पुनः मिलने का वचन देकर विदाई ली।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+