छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, नक्सल समस्या से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel meets Home Minister Amit Shah, issues related to Naxal problem were discussed नई दिल्ली ,छत्तीसगढ़
नई दिल्ली, 13 अप्रैल। बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्य रूप से जीएसटी प्रणाली से छत्तीसगढ़ के संसाधनों पर हुए असर और नक्सल समस्या से जुड़े नीतिगत विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की । इसके साथ ही सीएम भूपेश ने गृहमंत्री अमित शाह से नक्सल प्रभावित इलाकों में संचार सुविधा बढ़ाने, बस्तर में सीआरपीएफ की दो और बटालियन की तैनाती, बस्तरिया बटालियन के गठन समेत कई मुद्दों पर चर्चा की । मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री ने इस संबंध में जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

नक्सल प्रभावित जिलों को मिलने वाली विशेष सहायता फिर से आरंभ करने का आग्रह
राज्य के जनसम्पर्क विभाग विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के 7 नक्सल प्रभावित जिलों को मिलने वाली विशेष सहायता राशि को फिर से आरंभ करने का आग्रह किया है। इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने राज्य मिलने वाली जीएसटी क्षतिपूर्ति का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि प्रदेशों को दी जाने वाली जीएसटी क्षतिपूर्ति बंद करने पर उनकी की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। देश के नक्सल प्रभावित राज्यों में विकास कार्य के लिए राशि नहीं मिलने से कामकाज में काफी असर पड़ेगा,इसलिए इस विषय पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किये जाने की जरूरत है।
बैठक में मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह से कहा कि बस्तर अंचल में लौह अयस्क प्रचुरता से मिलता है। यदि बस्तर में स्थापित होने वाले स्टील प्लांटों को 30 प्रतिशत छूट पर लौह अयस्क उपलब्ध कराया जाए, तो वहां सैकड़ों करोड़ का निवेश और हजारों की संख्या में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कठिन भौगोलिक क्षेत्रों की वजह से एक बड़े भाग में अभी तक ग्रिड की बिजली नहीं पहुंच सकी है। सौरउर्जा संयंत्रों की बड़ी तादाद में स्थापना से ही आम जनता की उर्जा आवश्यकता की पूर्ति और उनका आर्थिक विकास संभव है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बैठक में माध्यम से केंद्र सरकार से राज्य वनांचलों में लघु वनोपज, वन औषधियां और अनेक प्रकार की उद्यानिकी फसलों के प्रसंस्करण एवं विक्रय की व्यवस्था के लिए कोल्ड चेन बनाये जाने के लिए अनुदान दिये जाने का आग्रह भी किया है ।
विकास संबंधी मुद्दों पर भी रखी सीएम बघेल ने बात
बैठक में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित ज़िलों के विकास से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए राज्य में आजीविका विकास, नक्सल क्षेत्रों में बैंकों, सड़कें, आधारभूत संरचना के विकास संबंधी मुद्दों पर भी सीएम बघेल ने बात रखी है । नई दिल्लीमे हुए इस बड़ी बैठक में सीएम भूपेश के साथ राज्य गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी मौजूद थे। सभी बातों को सुनने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुझावों और आग्रह पर गंभीरता पूर्वकविचार करने का आश्वासन दिया है।
बैठक के बाद क्या बोले सीएम भूपेश ?
गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मैंने गृहमंत्री से मुलाकात करके छत्तीसगढ़ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की है। छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ के लिए करीब 11,000 करोड़ रुपये का भुगतान काटा गया है, मैंने इसपर छूट देने का अनुरोध किया है , ठीक उत्तर-पूर्व जैसे ही 2021 में सभी नक्सल प्रभावित प्रदेशों को विशेष सहायता बंद कर दी गई थी,जिसे मैंने फिर से बहाल करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मैंने गृहमंत्री से अनुरोध किया है कि केंद्र सरकार हमे प्री-फैब्रिकेटेड स्टील ब्रिज के लिए परमिशन दे। इससे पहले हुई बैठक में गृहमंत्री ने मौखिक अनुमति दी थी, लेकिन अभी तक सहमति नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें पॉजिटिव न्यूज़: छत्तीसगढ़ का कोंडागांव अति नक्सल प्रभावित श्रेणी से बाहर !












Click it and Unblock the Notifications