छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरू गोविंद सिंह जयंती पर दी शुभकामनाएं
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की 17 जनवरी को जयंती के अवसर पर सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु गोविंद सिंह आध्यात्मिक गुरू और दार्शनिक होने के साथ निडर योद्धा भी थे। उन्होंने प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन का दर्शन था, धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है और सत्य की सदैव विजय होती है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह की जयंती देशभर में श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जाती है। गुरूद्वारों में शबद, कीर्तन, आराधना के साथ लंगर का आयोजन किया जाता है। हम सभी को गुरू गोविंद सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर देश और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ BJYM अध्यक्ष रवि भगत ने ली प्रेस कांफ्रेंस, नव मतदाता सम्मेलन पर दी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications