छत्तीसगढ़ BJYM अध्यक्ष रवि भगत ने ली प्रेस कांफ्रेंस, नव मतदाता सम्मेलन पर दी जानकारी
Chhattisgarh BJYM: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने सोमवार को पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी कार्य योजना बनाई हैै। इसी संबंध में भाजयुमो की तरफ से नव मतदाता सम्मेलन किया जा रहा है। इस अभियान से पीएम नरेन्द्र मोदी 25 जनवरी 2024 को पूरे देशभर के 5000 एवं छत्तीसगढ़ के 176 स्थानों के नव मतदाताओं से लाइव कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे। इसमें 3 लाख से अधिक नवयुवकों से प्रधानमंत्री मोदी सीधे संवाद करेंगे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा है कि नमो एप से युवा जुड़कर पीएम मोदी की सरकार के 10 वर्षों की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए एप के जरिये से 100 दिन का चैलेंज कार्यक्रम रखा जा रहा है। इससे जुड़कर जो युवा उस चैलेंज को पूरा करते हुए अव्वल आएंगे , उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का अवसर मिलेगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में भाजयुमो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस चुका है और छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में जनता के आशीर्वाद से कमल खिलाएंगे।
युवा मोर्चा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति के तहत कार्ययोजना बनाई है। इसमें मंडल सशक्तीकरण अभियान, नव मतदाता सम्मेलन, प्रदेश प्रोफेशनल युवा सम्मेलन, प्रदेश क्रीड़ा संगोष्ठी आदि विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के जरिये से जनता तक पहुँचने का लक्ष्य है। 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 11 सीट जीतेंगे और केंद्र में पुनः नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। रवि भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में भारत शीर्ष स्थान में पहुंचा है। आज सभी युवा प्रधानमंत्री से मिलने और सुनने को आतुर रहते हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पहले CM अजीत जोगी की पार्टी का होगा BJP में विलय? नई पारी शुरू करेंगे अमित जोगी












Click it and Unblock the Notifications