Chhattisgarh Cabinet: विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में किस विधायक को मिल सकता है स्थान, देखिये संभावित सूची
Chhattisgarh Cabinet List 2023: छत्तीसगढ़ में आज नई सरकार शपथ लेने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा समेत कई अन्य विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

इस बीच छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय कैबिनेट के संभावित सदस्यों की एक सूची सोशल मीडिया वायरल हो रही है। हालांकि वन इंडिया हिंदी इस सूची की पुष्टि नहीं करता है। लिस्ट के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव के अलावा 12 भी मंत्री भी शपथ लेंगे। इस सूचि में पूर्व आईएएस ओपी चौधरी समेत पूर्व मंत्री राजेश मूणत और लता उसेंडी का भी नाम शामिल है। चर्चा है कि कैबिनेट में पुराने मंत्रियों के साथ ही पहली बार चुन कर आये विधायकों को भी जगह दी जा सकती है। इसके साथ भी माना जा रहा है कि महिला मंत्रियों की संख्या भी 1 से अधिक हो सकती है।
आइये संभावित मंत्रिमंडल पर एक नज़र डालते हैं-
(1) विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
(2) अरुण साव: उपमुख्यमंत्री
(3) विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री
(4) रेणुका सिंह: नगरीय प्रशासन
(5) अमर अग्रवाल: जल संसाधन एवं रोजगार
(6) धरमलाल कौशिक: कृषि विभाग
(7) ओ.पी चौधरी: स्कूल शिक्षा विभाग
(6) बृजमोहन अग्रवाल: सहकारिता, धर्मस्व एवं पर्यटन
(7) राजेश मूणत: लोक निर्माण विभाग एवं आरटीओ
(8) अजय चंद्राकर: उच्च शिक्षा विभाग
(9) केदार कश्यप: ग्रामीण एवं पंचायत विकास
(10) रामविचार नेताम: मानव संसाधन
(11) लता उसेंडी: महिला एवं बाल विकास विभाग
(12) दयालदास बघेल: वन एवं उर्जा विभाग
(13) पुरंदर मिश्रा
शाम 4 बजे होगा शपथ ग्रहण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 4 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2.15 बजे भोपाल से रवाना होकर 3.20 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मोदी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा 3.45 बजे रायपुर साइंस कॉलेज मैदान स्थित हेलीपेड आएंगे और हेलीपेड से सड़क मार्ग द्वारा 3.55 बजे साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी यहां शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम के बाद साइंस कॉलेज मैदान से शाम 4.50 बजे सड़क मार्ग से रवाना होकर 4.55 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 5.20 बजे रायपुर एयरपोर्ट आयेंगे। पीएम शाम 5.25 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
यह भी पढ़ें विष्णुदेव साय नहीं, नंदकुमार साय होते छत्तीसगढ़ के सीएम? सत्ता में रहने की चाहत ने किया सत्ता से दूर












Click it and Unblock the Notifications