विष्णुदेव साय नहीं, नंदकुमार साय होते छत्तीसगढ़ के सीएम? सत्ता में रहने की चाहत ने किया सत्ता से दूर
Vishnu Deo Sai: विष्णुदेव साय के तौर पर छत्तीसगढ़ को अपना आदिवासी मुख्यमंत्री मिल चुका है। राज्य के पहले सीएम अजीत जोगी की जाति अब तक विवादित हैं,लिहाजा शासकीय दस्तावेजों में उन्हें आदिवासी नहीं माना जा सकता है। छत्तीसगढ़ में राज्य गठन के दौरे से जिन नेताओं ने आदिवासी मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग का उठाई थी, उन्ही नेताओ में सबसे पहला नाम पूर्व सांसद नंदकुमार साय का हैं। किस्मत देखिये, जिनकी दावेदारी सबसे ऊपर थी,वही अपने एक फैसले की हाशिये पर चले गए हैं।

ज्ञात हो कि नंदकुमार साय ने विधानसभा चुनाव 2023 से कुछ महीने पहले कांग्रेस में प्रवेश कर लिया था। जब तक वह भाजपा संगठन में थे, उन्हें ही पार्टी में सबसे बड़ा आदिवासी नेता माना जाता था। वह 5 बार सांसद , तीन बार विधायक, 2 बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। नंदकुमार साय एक बड़े आदिवासी चेहरा और आदिवासी मुख्यमंत्री के दौड़ में सबसे पहले पायदान पर थे । अविभावित मध्यप्रदेश में वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। साथ ही वह छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं।
भाजपा छोड़ बन गये थे भूपेश सरकार में कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री
ज्ञात हो कि इसी साल 30 अप्रैल को नंदकुमार साय ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देते हुए. पार्टी के सभी जिम्मेदारियों से खुद को अलग कर लिया था। इसके अगले दिन 1 मई को नंदकुमार साय ने भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी।
कांग्रेस सरकार ने उन्हें भाजपा छोड़ने का इनाम देते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया था। नंदकुमार साय के भाजपा छोड़ते ही विष्णुदेव साय केंद्रीय नेतृत्व की नजर में सबसे बड़े आदिवासी नेता मान लिए गए और अब वह शपथ लेते ही छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री होंगे।
भाजपा में वापसी की जुगत लगा रहे हैं नंदकुमार?
एक साय सीएम बन चुका है, दूसरे का राजनीतिक करियर ही लगभग ख़त्म सा प्रतीत हो रहा है। सत्ता के करीब रहने की चाहत ने नंदकुमार साय से सत्ता की कमान संभालने का मौका छिना लिया है। अब भाजपा के कार्यकर्ता और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले लोग नंदकुमार साय का उपहास कर रहे हैं। बहरहाल बुधवार रात से एक चर्चा छिड़ गई है कि क्या नंदकुमार साय दोबारा भाजपा में प्रवेश करेंगे। दरअसल भाजपा छोड़ कांग्रेस प्रवेश करने वाले पूर्व सांसद नंदकुमार कुमार साय देर रात मनोनीत सीएम विष्णुदेव साय को बधाई देने पहुना पहुंचे थे । जहां लंबे इंतजार के बाद कुछ सेकेंड के लिए नंदकुमार साय, विष्णुदेव से मिल सके और गुलदस्ता भेंट करके तुरंत निकल गए। इस दौरान नंदकुमार मीडिया से से बचते नज़र आये।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications