छत्तीसगढ़: कैबिनेट मंत्रियों ने दी सीएम विष्णुदेव साय को बधाई, कहा- पहुना में दिनभर रही भीड़

CM Vishnudev Sai Birthday: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर राज्य अतिथि गृह पहुना में सीएम के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत अधिकारियों की लगातार आवगमन देखा गया। आम से खास तक बड़ी संख्या में लोगों ने सीएम को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपना जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने बधाई दी। बुधवार को सुबह से ही राज्य अतिथि गृह पहुना में लोगों की भीड़ रही। उनके मंत्रिमण्डल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, ईष्ट मित्रों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में पहुना में पहुंचे आम नागरिकों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्वस्थ, लंबे और मंगलमय जीवन की कामना की।

Ministers congratulates CM Sai

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए आज राजधानी रायपुर के अलावा प्रदेश के दूरदराज अंचल से भी लोग बड़ी संख्या में सुबह से ही पहुंचे हुए थे। इस मौके पर सुबह पहुना में काफी वीआईपी चहलकदमी देखी गई।

पहुना में वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा सहित श्री सच्चिदानंद उपासने, सुनील कुकरेजा, लोकेश कावड़िया, सुनील रामदास अग्रवाल, अरूणधर दीवान, अब्राहम तिर्की, श्री पीयुष मिश्रा, नीलकंठ महाराज, नरेन्दर सिंह सलुजा, सोनू सलुजा, शंकर लाल दानवानी, डॉ. अजय त्रिपाठी, अनुप खेलकर, संतोष साहू, गोरेलाल नायक, रमेश शर्मा, सतीश बेहरा, सुश्री पूनम सोलंकी, अखिलेश पवार, बाबूलाल अग्रवाल, दिपेश शर्मा के अलावा कई बीजेपी संगठन पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं, आमजन ने बधाई दी।

वहीं सीएम ने इस मौके पर अपने गृह जनपद जशपुर में खास अंदाज में मनाया। सीएम ने अपने गांव बगिया में बच्चों का साथ मनाया। उन्होंने आश्रम शाला के बच्चों को न्योता भोज दिया। सीएम ने बच्चों को साथ बैठकर भोजन किया। इस बीच अपने करीब पाकर बच्चों ने सीएम से फिर मिलने का आग्रह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+