छत्तीसगढ़ में बनेंगे 18 लाख से अधिक परिवारों के मकान, साय ने शुरू किया मोदी की गारंटी पूरा करने का अभियान
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सरकार बनने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की प्रथम बैठक में राज्य के ग्रामीण अंचल के आवासहीन के लिए अहम फैसला लिया गया। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा मौजूद थे।

साय कैबिनेट ने फैसला लिया है कि छत्तीसगढ़ में 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद पविारों को तत्परता से आवास की स्वीकृति देने के साथ ही आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
छत्तीसगढ़ में सरकार गठन के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने अपनी पहली ही केबिनेट बैठक में निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची के पात्र शेष परिवारों (6,99,439) एवं आवास प्लस सूची के पात्र परिवारों (8,19,999) की स्वीकृति की जायेगी। योजना के तहत निर्माणाधीन 2,46,215 आवासों को भी शीघ्र पूर्ण कराया जायेगा। राज्य में प्रधामंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत कुल 17,65,653 आवास एवं अन्य 47,090 आवास कुल 18,12,743 जरुरतमंद पात्र परिवारो को तत्परता से स्वीकृति देने के साथ ही आवश्यक धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications