Maitri Bagh Zoo: भिलाई जू में बाघिन रक्षा के घर 2 मेहमान, मिलेगा नया 'आशियाना'
Bhilai Maitri Bagh Zoo: छत्तीसगढ़ में भिलाई के मैत्री बाग चिड़ियाघर में एक बाघिन रक्षा ने दो शावकों को जन्म दिया था। नए मेहमान के आने के बाद भिलाई के मैत्री बाग चिड़ियाघर में सफेद बाघिन की कुल संख्या 10 हो चुकी है। दोनों शावकों को शुक्रवार (05 जनवरी) को पिंजरे में छोड़ा जाएगा।
भिलाई की मैत्री बाग चिड़ियाघर में सफेद बाघिन रक्षा ने दो शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने इस हफ्ते बृहस्पतिवार (4 दिसंबर) को यह जानकारी दी थी। नए शावकों के जन्म के साथ भिलाई शहर के चिड़ियाघर में सफेद बाघों की संख्या 10 पहुंच चुकी है।

चिड़ियाघर के प्रभारी एनके जैन ने बताया, "पिछले साल आठ सितंबर को 'रोमा' (9) नाम की सफेद बाघिन ने दो नर शावकों को जन्म दिया और जन्म की खबर बृहस्पतिवार को सामने आई। उन्होंने बताया कि आम जनता शुक्रवार को शावकों को देख पाएगी।"
Recommended Video
प्रभारी एनके जैन के मुताबिक बाघिन रक्षा शावकों की देखभाल करते समय अत्यधिक सतर्क रहती है। लेकिन अब शावकों की जू में अलग देखभाल की व्यवस्था की गई है। इसके साथ जू आने वाले पर्यटकों को भी नए शावकों को दिखाया जा सके, इसकी व्यवस्था की गई है।
चिड़ियाघर के प्रभारी एनके जैन ने कहा, "बाघिन रक्षा और शावकों को गुफा जैसा माहौल देने के लिए नियंत्रित रोशनी वाले बाड़े में रखा गया है। बाघिन अपना अधिकांश समय बच्चों की देखभाल में बिताती है। उसी के मद्देनजर बाघ शावकों के जन्म की खबर सार्वजनिक नहीं की गई।"












Click it and Unblock the Notifications