Chhattisgarh: लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न, सीएम विष्णुदेव साय बोले- संपूर्ण देश हुआ गौरवान्वित

CHHATTISGARH CM: पूर्व उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को रविवार को 'भारत रत्न' से सम्मानित किए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर सीएम ने साय लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, राजनीति में शुचिता के प्रतीक, अपना जीवन राष्ट्र और लोकहित में समर्पित करने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री, आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने उनके निवास स्थल जाकर सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया। संपूर्ण देश आडवाणी जी के भारत रत्न से सम्मानित होने पर गौरवान्वित है। बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

cg

दरअसल लालकृष्ण आडवानी को आज रविवार 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वयं आडवाणी के घर जाकर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। यह जानना जरूरी है कि स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से आडवाणी शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए समारोह में शामिल नहीं हो सके थे।


ज्ञात हो कि शनिवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के अलावा कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और दो बार बिहार के सीएम रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' मरणोपरांत प्रदान किया था। पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए सम्मान उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने ग्रहण किया। चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान प्राप्त किया। वहीं, स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव और कर्पूरी ठाकुर की तरफ से उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने घर-घर जाकर लगाया BJP का झंडा, किया विजय बूथ अभियान का आगाज़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+