Modi in Chhattisgarh: बस्तर में PM मोदी ने कसा कांग्रेस पर तंज, वह कौन सा पंजा था, जो 85 पैसे मार लेता था?
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनावी अभियान को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बस्तर में विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि आने वाले 5 साल भी मुफ्त राशन की योजना चलती रहेगी, ताकी गरीबों का पैसा बचता रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय भ्रष्टाचार ही देश की पहचान बन गई थी। भ्रष्टाचार से सबसे अधिक नुकसान गरीब का होता है. क्योंकि इससे गरीब का हक मारा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से एक रुपए निकलता था और केवल 15 पैसे ही गांव तक पहुंचते थे। यह बात मैं नहीं कह रहा हूं कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री ने ही कहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि वह कौन सा पंजा था, जो 85 पैसे मार लेता था। पीएम मोदी ने अपनी सरकार की खूबियां गिनाते हुए कहा किकांग्रेस की लूट की पूरी व्यवस्था को मोदी ने खत्म कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकाल में 34 लाख करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं। हमने दिल्ली से एक रुपए भेजे, तो पूरे 100 पैसे गरीब के खाते में जमा हो गए। एक रुपए भेजकर 85 पैसे गायब होने वाला जादू का खेल बंद हो चुका है। उन्होंने आगे कहा की मोदी गरीब का बेटा है,वह सिर ऊंचा रखकर चलता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रामनवमी बहुत दूर नहीं है. इस बार अयोध्या में हमारे रामलला टेंट में नहीं, बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। 500 वर्षों बाद यह सपना पूरा हुआ है. इसकी सबसे बड़ी खुशी भगवान प्रभु राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ को होना स्वाभाविक है, किंतु कांग्रेस और INDI गठबंधन राम मंदिर बनने से बहुत नाराज है। कांग्रेस के शाही परिवार ने प्राण प्रतिष्ठा के न्यौते को ठुकरा दिया। जिन नेताओं ने इस निर्णय का विरोध किया, उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है, जो दिखाता है कि कांग्रेस तुष्टीकरण के लिए कुछ भी कर सकती है। पीएम मोदी ने कहा कि जो घोषणापत्र बनाया, उसमें भी मुस्लिम लीग की छाप है।












Click it and Unblock the Notifications