छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का समर, पहले चरण के लिए दूसरे दिन 7 नामांकन पत्र दाखिल
CHHATTISGARH ELECTION: छत्तीसगढ़ में विधानसभाचुनाव के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सोमवार को दूसरे दिन 6 प्रत्याशियों ने कुल 7 नामांकन पत्र दाखिल किये। मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में 3, डोंगरगांव में 2 तथा भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ में एक -एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, , मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई और कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में चुनावी तकरार तेज, फिर निकला झीरमघाटी का जिन्न, CM भूपेश ने बीजेपी पर लगाया यह आरोप
पहले चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी। प्रथम चरण में जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर ,कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर ,भानुप्रतापुर, अंतागढ़, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धामोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications