Chhattisgarh Chunav: छत्तीसगढ़ के सुकमा में वोटिंग के बीच आईईडी ब्लास्ट, ड्यूटी पर तैनात CRPF कमांडो जख्मी
Chhattisgarh Assembly Election 2023 Phase 1 Voting: छत्तीसगढ़ चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद से ही नक्सली लगातार उत्पात मचा रहे हैं। आज सुकमा जिले में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग के दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई कोबरा का एक कमांडो जख्मी हो गया।
पुलिस के अनुसार सीआरपीएफ और कोबरा की 206वीं बटालियन की एक संयुक्त टीम टोंडामार्का शिविर से एल्मागुंडा गांव की तरफ निकली थी। इसी दौरान कोबरा 206वीं बटालियन के इंस्पेक्टर श्रीकांत का पैर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी पर पड़ गया। जिससे ब्लास्ट हो गया और जवान जख्मी हो गए।

जिस क्षेत्रमें आईईडी विस्फोट हुआ है। वह इलाका कोंटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। कोंटा में भी पहले चरण के चुनाव के तहत मतदान हो रहा है। यहां छत्तीसगढ़ के मंत्री कवासी लखमा चुनाव लड़ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में लगातार नक्सली उत्पात मचा रहे हैं। 6 नवंबर को नारायपुरण में भी नक्सलियों ने मुरहापदर में आईईडी लगाने की योजना बनाई थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि आईटीबीपी की टीम मौके पर पहुंची और एक आईईडी बम मिला और उसे डिफ्यूज करने के दौरान एक आईटीबीपी जवान को मामूली चोटें आईं।












Click it and Unblock the Notifications