छत्तीसगढ़: नक्सल विरोधी अभियान को मिली मजबूती, मार्च में 57 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Chhattisgarh: Anti-Naxal campaign strengthened, 57 Naxalites surrendered in March, 37 arrested
रायपुर, 26 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के गृह विभाग ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली समाज की मुख्य धारा की तरफ लौटते हुए नजर आ रहे हैं। डीआईजी(नक्सल अभियान) से मिली जानकारी के मुताबिक मार्च के महीने में 57 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिसके आधार पर पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान को सफल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मार्च 2022 के दौरान 37 नक्सलियों की गिरफ्तारी भी की गयी है ,वहीं अलग अलग मुठभेड़ में 04 नक्सलियों की मौत भी हुयी है।

राज्य के गृह विभाग ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मार्च माह में नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस नेदंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले में कार्रवाई करते हुए 05 नग हथियार ज़प्त किये गए है जबकि 20 नग आईईडी जब्त कर उसे निष्क्रिय किया है।
छत्तीसगढ़ के डीआईजी (नक्सल अभियान) से मिली जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले के जंगल और पहाड़ियों में पुलिस समेत अर्धसैनिक बलों की तरफ से लगातार जारी गश्त और सर्चिंग के दौरान पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के बीच मुठभेड़ भी हो रही हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस की तरफ से नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में उपलब्धि हासिल करते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की साझा कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें रेलवे ने छत्तीसगढ़ में रोका 23 ट्रेनों का संचालन, नाराज कांग्रेस करेगी रेल रोको आंदोलन












Click it and Unblock the Notifications