Chhattisgarh: बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, चुनाव आयोग ने दी जानकारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में लोकसभा निर्वाचन-2024 के द्वितीय चरण अंतर्गत नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो गई है।

cg

ज्ञात हो कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के द्वितीय चरण अंतर्गत कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में नामांकन दाखिले की प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है। अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र सार्वजनिक अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग की अनोखी पहल,अपनी सील पर लिखाया मतदान जागरूकता संदेश

द्वितीय चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को की जाएगी। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 8 अप्रैल 2024 है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने घर-घर जाकर लगाया BJP का झंडा, किया विजय बूथ अभियान का आगाज़

द्वितीय चरण के निर्वाचन अंतर्गत कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 11 अभ्यर्थी निर्वाचन के लिए मतदाताओं के बीच जाएंगे। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान तिथि 19 अप्रैल है।

यह भी पढ़ें India Alliance भ्रष्टाचारियों का गठबंधन, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव का Mega Rally पर कटाक्ष

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+