Chhattisgarh: भाई की शादी में गया था जवान,नक्सलियों ने की हत्या,बीजापुर के भैरमगढ़ की घटना
छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा,बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर में जवानों को सख्त निर्देश दिए गए है कि बिना किसी सूचना के कही ना जाएं,किन्तु कई जवान इन नियमों का पालन नहीं करते हैं,जिसके कारण उन्हें उठाना पड़ता है।
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव में नक्सलियों द्वारा पुलिस जवानों की हत्या किये जाने की घटना के बाद बस्तर से भी नक्सल हिंसा से जुडी खबर सामने आ रही है।मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के माओवादी प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक पन्नी राम बट्टी की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी है।

मृतक जवान दंतेवाड़ा पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक के पद पर काम कर रहा था। स्थानीय मीडिया सूत्रों के मुताबिक जवान 4 दिन की छुट्टी लेने के बाद अपने भाई की शादी में शामिल होने बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में कडेनार गांव पहुंचा था,इसी दौरान नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा के गीदम थाना क्षेत्र के गुमलनार गांव का रहने वाला मृतक जवान विशाखापट्टनम से प्रशिक्षण लेकर वापस लौटने के बाद 4 दिन की छुट्टी पर था ,वह रविवार देर रात को बिना किसी सूचना के शादी समारोह में शामिल होने चला गया था,जहां घर में चल रहे शादी समारोह में नाच गाने के बीचनक्सलियों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। इस एडिशन एसपी आरके बर्मन ने कहा, जवान छुट्टी पर कडेमरका के निकट किसी गांव में गया था, वहीं घात लगाकर माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
Recommended Video
यह भी जानना जरुरी है कि छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर में जवानों को सख्त निर्देश दिए गए है कि बिना किसी सूचना के कही ना जाएं, किन्तु कई जवान इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, जिसके कारण उन्हें उठाना पड़ता है। इसी तरह प्रधान आरक्षक भी छुट्टी में रहकर बिना किसी सूचना के शादी समारोह में शामिल होने चला गया था।












Click it and Unblock the Notifications