CHHATTISGARH: वन क्षेत्रपाल के पद पर 58 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, वन मंत्री अकबर ने दी बधाई

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ सरकार के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मंगलवार को राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित स्टार अंलकरण कार्यक्रम में उप वन क्षेत्रपाल से वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत 58 अधिकारियों को अलंकृत करके उन्हें शुभकामनाएं दी। मंत्री अकबर ने स्टार अलंकरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वन सम्पदा के मामले में एक समृद्ध राज्य है।

MOHAMMAD AKBAR CHHATTISGARH KAWARDHA 600

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि वनों के संरक्षण तथा संवर्धन और विकास में विभाग और इसके अमले का विशेष योगदान होता है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश में बीते वर्षों के दौरान विभाग के साथ ही यहां कार्यरत अमले के हित में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।वन विभाग में नियमित क्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों के पदोन्नति आदि कार्य लगातार हो रहे है। इस प्रकार सभी कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।

मंत्री अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वन विभाग में बीते सालों के दौरान सिर्फ वनों के संरक्षण तथा संवर्धन को ही बढ़ावा नहीं मिला है, बल्कि यहां वनवासियों की उन्नति की दिशा में भी निरंतर कार्य हो रहे है। यही वजह है कि बीते दो सालों से छत्तीसगढ़ लघु वनोपजों के संग्रहण और प्रसंस्करण आदि कार्यों में देश में निरंतर अव्वल बना हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर 09 पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है।


यह भी पढ़ें नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प, CM भूपेश बघेल ने दूरस्थ अंचलों को दी बड़ी सौगात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+