Chhattisgarh: आईईडी ब्लास्ट में 2 जवान शहीद, सीएम विष्णुदेव साय ने किया नमन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में दो कोबरा जवानों की शहादत को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नमन किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।

vishnu dev 600 jpg

ज्ञात हो कि आज सुकमा में आईईडी विस्फोट में 2 जवान शहीद हो गए। पुलिस के मुताबिक यह धमाका जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिलगेर और तेकुलागुडेम के बीच हुआ है। पुलिस ने जानकारी दी कि नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में राशन लेकर कैंप जा रहे सीआरपीएफ कोबरा 201 बटालियन के 2 जवान शहीद हो गए।

यह भी पढ़ें CG: एनसीआर की तर्ज पर छत्तीसगढ़ कैपिटल रीजन का होगा विकास, दिल्ली में मंत्री ओपी चौधरी ने रखा प्रस्ताव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+